फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband badly injured wife for refusing to back to in laws house

पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना तो पति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर किया लहूलुहान

Mon, 18 Jun 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jun 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
husband badly injured wife for refusing to back to in laws house

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक युवक ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी का पत्नी से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से महिला मायके आ गई थी। पति उसे ससुराल आने के लिए कह रहा था। मना करने पर आरोपी ने ससुराल पहुंचकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बृजपुरी निवासी ज्योति की तीन साल पहले भगीरथी विहार निवासी नरेश से शादी हुई थी। उसकी दो बेटी हैं। पिछले कुछ समय से दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति के चीखने की आवाज सुन परिवार वाले कमरे में पहुंचे

husband badly injured wife for refusing to back to in laws house

गत 22 मई को ज्योति मायके आ गई थी। उसके बाद से वह ससुराल जाने से मना कर रही थी। शुक्रवार को नरेश ने ज्योति को फोन कर ससुराल आने के लिए कहा लेकिन ज्योति ने मना कर दिया।

शुक्रवार शाम नरेश ससुराल पहुंचा। वह परिवार के लोगों को कमरे से बाहर कर ज्योति से अकेले में बात करने लगा। कुछ देर बाद ज्योति के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे।

जहां ज्योति लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके पेट में चाकू के जख्म थे। परिवार वालों ने ज्योति को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed