{"_id":"0b21a4d19a732f21a407769502cd293e","slug":"husband-and-nephew-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो भतीजे से करवाना चाहता था पत्नी का रेप!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो भतीजे से करवाना चाहता था पत्नी का रेप!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Mar 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर मारपीट करने व उसके भतीजे पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात को उसके पति का भतीजा, जो पिछले दो वर्षों से घर पर रह रहा था, उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
इस दौरान उसकी आंख खुल गई और उसने विरोध किया तो भतीजे ने उससे मारपीट की। वहीं, पति से शिकायत करने पर उसने भी भतीजे का साथ दिया।
रविवार को महिला ने थाने में शिकायत दी। महिला ने बताया कि उसने 1999 में प्रेम विवाह किया था। उसके पति का कंप्यूटर हार्डवेयर का कार्य है।
महिला के दो बच्चे हैं। उसने आरोप लगाया कि नवंबर 2013 में पति ने बड़े भाई की साली से भी गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन