पति और ससुर ने मिलकर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुर मायके से पचास हजार रुपये लाने के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति उससे मारपीट करता था।
महिला के अनुसार होली की रात वह मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पति और ससुर कमरे में घुस आए।
आरोप है कि पति ने पहले महिला की पिटाई की और उसके बाद दोनों ने उससे गैंगरेप किया। पुलिस ने गैंगरेप, दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के साथ भी खेल
18 मार्च को मामला दर्ज होने के बाद से पिता-पुत्र फरार थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन शातिर बदमाशों ने पुलिस को छका दिया।
शुक्रवार को एक सूचना मिली की आरोपी एक इलाके में टहल रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत उस स्थान छापा मारा और पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को क्षेत्र में ही धर दबोचा।
पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दिल्ली के नरेला का है मामला
दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देकर नवविवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
दस दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय महिला नरेला में पति के साथ रहती है।
दस माह पहले उसकी शादी हुई है। 18 मार्च को महिला नरेला थाने पहुंची। उसने पति और ससुर पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया।