फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Human trafficking and sex racket case revealing, many countries used to come to India for Girls

मानव तस्करी व सेक्स रैकेट मामले में नया खुलासा, कई देशों से भारत आती थीं लड़कियां

Mon, 25 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Human trafficking and sex racket case revealing, many countries used to come to India for Girls
sex racket - फोटो : Demo Pic

दक्षिण जिला पुलिस ने सफदरजंग एंक्लेव में सामने आए सेक्स व मानव तस्करी रैकेट मामले में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) जाकर कागजात खंगाले हैं। 

विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी कई देशों से लड़कियों को बुलाते थे। पुलिस ने लड़कियों के भारत आने के सबूत जुटा लिए हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस इन लड़कियों को भारत आकर जांच में शामिल होने का आग्रह कर सकती है। 
विज्ञापन


सेक्स व मानव तस्करी के आरोपी पीएन सान्याल के घर से पुलिस को काफी विदेशी लड़कियों के पासपोर्ट व वीजा की फोटोस्टेट कॉपी मिली थीं। इन कागजात के आधार पर सफदरजंग एंक्लेव थाने की पुलिस टीम ने एफआरआरओ कार्यालय जाकर पड़ताल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के पासपोर्ट व वीजा की फोटोस्टेट कॉपी रखते थे आरोपी 

Human trafficking and sex racket case revealing, many countries used to come to India for Girls
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल - फोटो : अमर उजाला

जांच में ये पता लगा है कि कुछ लड़कियां कई बार भारत आई हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी विदेशी लड़कियों के पासपोर्ट व वीजा की फोटोस्टेट कॉपी क्यों रखते थे। 

पुलिस के अनुसार सोमवार तक रिटायर कर्नल अजय अहलावत को गिरफ्तार नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि अहलावत से कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। 

हालांकि इस मुद्दे पर सांसदों का नाम खोलने के बाद डांट खाने वाले दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह समेत जिले के अन्य अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं और न ही मीडियाकर्मियों के फोन उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed