फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hukka bar in restaurent in faridabad

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार, दो अरेस्ट

Sun, 19 Mar 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
hukka bar in restaurent in faridabad
file photo - फोटो : अमर उजाला

रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला रहे दो लोगों को चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां जज ने उन्हें जमानत दे दी। 

विज्ञापन


एनआईटी तीन चौकी के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि ईएसआई चौक के पास स्थित फॉग कैफे नाम के रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। इस पर उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम ड्रग इंस्पेक्टर के साथ फॉग कैफे में छापा मारा गया। कैफे में कई हुक्के और प्रतिबंधित फ्लेवर्ड तंबाकू के पैकेट पाए गए। हुक्का बार के संचालक पुनीत तनेजा और जैकी अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने बताया कि सरकार ने प्रदेश में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा रखा है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ पॉयजन एक्ट1919 के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां जज ने उन्हें जमानत दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed