फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hukka bar caught in ghaziabad 

इंस्पेक्टर ने अपने बेटे का किया पीछा तो खुला हुक्का बार में चल रहे गोरख धंधे का राज

Wed, 20 Jul 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
hukka bar caught in ghaziabad 
हुक्का बार - फोटो : demo pics

विजयनगर के बाद मंगलवार को पॉश इलाके राजनगर में हुक्का बार पकड़ा गया। पुलिस ने बार के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सिगरेट, तंबाकू उत्पाद, हुक्के और नशीले केमिकल मिले हैं।

विज्ञापन


खास बात यह भी है कि जब सुबह के साढे़ नौ बजे पुलिस बार पर पहुंची तो वहां स्कूली बच्चे हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। पुलिस को देखकर बच्चे भाग निकले। यह बार पिछले एक साल से चल रहा था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में हुक्का बार का मालिक अनुराग सिन्हा निवासी पंचशील सोसायटी हापुड़ रोड, दीपक, शिवम और रवि निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद हैं। चारों आरोपी आरडीसी डी-15 में प्लानेट क्लोजेल के नाम से एक हुक्का बार चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर ने कविनगर थाने में मंगलवार सुबह तहरीर दी। कविनगर एसएचओ अशोक शिशौदिया ने बताया कि इंस्पेक्टर ने तहरीर देते वक्त बताया कि उनका बेटा एक स्कूल में दसवीं का छात्र है।

इंस्पेक्ट पिता ने बेटे का पीछा कर पकड़ा अड्डा

hukka bar caught in ghaziabad 
हुक्का बार से गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

वह पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। स्कूल टीचरों ने अभिभावकों को शिकायत की। इसके बाद इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह अपने बच्चे का पीछा किया। बच्चा पहले राजनगर के एक पार्क में गया।

इसके बाद जब नौ बजे जैसे ही हुक्का बार खुला तो बच्चा अपने दोस्तों के साथ बार में घुस गया। बच्चे के पिता ने अंदर झांका दो देखा कि वहां बच्चों को नशा कराने के लिए हुक्का, तंबाकू, सिगरेट और अन्य नशीली सामग्री परोसी जा रही थी। इसके बाद पिता ने 100 नंबर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर आई पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कविनगर थाने में सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर ने तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत केस दर्ज करवाया है। कविनगर पुलिस ने इस दौरान 20 सिगरेट की डिब्बी, 15 हुक्का और अन्य नशीली सामग्रियां बरामद किए।

टीएचए में दो बार हुई थी फायरिंग

hukka bar caught in ghaziabad 

19 जून को विजयनगर सेक्टर-12 में हुक्का बार पकड़ा गया था, जिनमें तीन स्टूडेंट गिरफ्तार किए गए थे। यहां प्रति घंटा चार्ज 300 रुपये था। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कौशांबी के एक मॉल के हुक्का बार में पुलिस ने छापा मार कर तीन लोगों को हिरासत में लिया था।

कौशांबी स्थित दो डिस्को बार में दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग की घटनाएं भी हो चुकी हैं। यह वारदातें इस साल 13 मई और पिछले साल 8 अगस्त को हुई थीं। दोनों मामलों में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों बारों में लोग हुक्का भी पीते थे।

हर्बल बार के आधार पर मिलता है लाइसेंस
हुक्का बार को चलाने के लिए मालिक फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट में जाकर हर्बल हुक्का के नाम पर लाइसेंस लेते हैं। इसके बाद हर्बल हुक्का की आड़ में युवकों को नशा परोसा जाता है। सूत्रों ने बताया कि ऐसे ही तीन हुक्का बार आरडीसी में और दो कविनगर में चल रहे हैं। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।  

यहां चलता है बार
इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, कविनगर, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, नेहरू नगर में कई हुक्का बार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed