{"_id":"e1df0ce6934646c138e92cfd8ec88592","slug":"hso-suspended-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसओ ने हत्यारे को क्यों नहीं पकड़ा?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचएसओ ने हत्यारे को क्यों नहीं पकड़ा?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के मलेरना गांव में 22 दिसंबर को हुए मोहित हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरतने को लेकर सदर बल्लभगढ़ एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि सदर थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। इसी कारण डीसीपी बल्लभगढ़ सुखवीर सिंह ने उन्हें सस्पेंड किया।
गांव मलेरना निवासी ललित शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र मोहित नोएडा में नौकरी करता था। 22 दिसंबर शाम को रविंद्र नाम के युवक ने मोहित पर गोली चला दी थी। गोली लगने से मोहित गली में गिर गया था। इसके बाद रविंद्र फरार हो गया था। मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले की जांच सदर बल्लभगढ़ एसएचओ रमेश चंद्र को सौंपी गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रमेशचंद्र ने आरोपी रविंद्र को पकड़ने में जानबूझ कर लापरवाही बरती थी।
विज्ञापन
ऐसा मोहित के परिजनों ने डीसीपी बल्लभगढ़ से मिलकर उन्हें जानकारी दी थी और जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने के लिए कहा था। डीसीपी बल्लभगढ़ सुखबीर सिंह ने बुधवार दोपहर को एसएचओ रमेशचंद्र को सस्पेंड कर दिया।