फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   house owner attempt to rape tenant in faridabad

मकान मालिक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया

Sat, 15 Jul 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 15 Jul 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
house owner attempt to rape tenant in faridabad
सांकेत‌िक च‌ित्र

सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके मकान मालिक ने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पीड़ित परिवार कमरा छोड़कर दूसरी जगह रहने लगा तो आरोपी ने वहां भी आकर पिस्तौल दिखा धमकाया। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़िता तीन बच्चों की मां है। पीड़िता के अनुसार बीते बुधवार की रात बिजली नहीं आ रही थी तो पति घर की छत पर सोने चला गया। वह तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। हवा आने के लिए दरवजा खोल रखा था।
विज्ञापन


आरोप है कि रात करीब बारह बजे मकान मालिक विक्रम चुपचाप कमरे में आ गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आंख खुलने पर उसने विक्रम को लात मार कर पटक दिया और पति को आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पति नीचे उतरकर आता विक्रम भाग गया दूसरे दिन दंपति ने कमरा छोड़ दिया और पड़ोस में ही एक परिवार का कमरा किराए पर ले लिया। दोपहर बाद विक्रम पिस्तौल लेकर वहां आ धमका और पुलिस में शिकायत करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। डर कर दंपति ने शिकायत नहीं की।


शुक्रवार को महिला बच्चों को लेने के लिए स्कूल जा रही थी, आरोप है कि रास्ते में विक्रम ने उसे पकड़ लिया और जबरन कार में बैठाने लगा। किसी तरह बच कर कमरे पर पहुंची ता दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर बक्से में रखे जेवर नकदी गायब थी। आरोप है कि विक्रम ने ही यह हरकत की। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed