फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hobby and became bike thieves delhi crime news

बाइक चलाते-चलाते पाला शौक और बन गया बाइक चोर

Tue, 20 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hobby and became bike thieves delhi crime news
डेमो पिक - फोटो : ANI

बाइक चलाने के शौक की वजह से वाहन चोर बने एक युवक को कापसहेड़ा पुलिस ने उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह बाइकें और 2 चाबियां बरामद की हैं। पुलिस की मानें तो इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के सात मामले सुलझे हैं। 

विज्ञापन

 

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंदर कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान कापसहेड़ा निवासी विक्की (19) और मंजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों को चोरी की बाइक के साथ सोमवार शाम कापसहेड़ा-गुरुग्राम सीमा से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

 

इनके पास से बरामद बाइक कापसहेड़ा से ही चुराई गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य बाइक भी बरामद कर ली। एक बाइक को इन लोगों ने बाबू नामक शख्स को पांच हजार में बेच दिया है जिसे पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ में विक्की ने बताया कि उसे बाइक पर घूमने का शौक है, लेकिन उसके पास इतने रुपये नहीं थे कि वह बाइक खरीद सके, इसलिये वह वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। उसका सहयोगी मंजीत एक कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed