फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hightech betting racket caught who did betting using whatsapp

व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर हाईटेक सट्टा रैकेट चलाने वालों का यूं हुआ खुलासा

Sat, 11 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
hightech betting racket caught who did betting using whatsapp
whatsapp

गीता कॉलोनी थाना पुलिस के एक हाईटेक सट्टा रैकेट का खुलासा किया है। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन रोलेट पर दांव लगवाते थे। पुलिस ने सट्टा चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

जांच में यह बात सामने आयी कि सट्टे में लगायी गयी रकम का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाता था। इसके लिए ई-वॉलेट का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्हाट्सएप के जरिए सट्टा लगाने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि सट्टा चलाने वाले तीन  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी हरजीत सिंह (34), जगतपुरी निवासी मोनू और करणजीत सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच में पता चला कि आरोपियों ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा था। जिसमें सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल थे। किसी भी बाहर व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाता था। पुलिस को सूचना मिली कि गीता कालोनी स्थित एक फ्लैट में हाईटेक तरीके से सट्टा खिलाया जा रहा है।

 

सूचना पर पुलिस की टीम ने जानकारी इक्कठा की। जानकारी सही पाये जाने पर पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को 11 ब्लॉक स्थित एक फ्लैट पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को 40 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed