फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hide himself large amount, police searching hours to robbers

खुद ही छुपाई बड़ी रकम और घंटों पुलिस को नचाता रहा ये शख्स

Thu, 14 Apr 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 14 Apr 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
hide himself large amount, police searching hours to robbers
पोलिस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सेक्टर-24 थाना अंतर्गत एडोब के पास 6 लाख रुपये लूट सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने वायरलेस पर सूचना फ्लैश कराकर पुलिस फोर्स को वाहनों की चेकिंग के लिए लगाया। पुलिस फोर्स सड़कों पर उतरकर वाहनों की चेकिंग में जुट गई।

विज्ञापन


बाद में पता चला कि दिल्ली निवासी डिजाइनर ने लूट की झूठी सूचना दी थी। कर्ज की रकम वापस न देनी पड़ी इसलिए उसने लूट का ड्रामा किया। हसनपुर दिल्ली निवासी नवीन (24) सेक्टर-24 स्थित ए ब्लॉक में शुगर प्लांट्स की डिजाइनिंग करने वाली कंपनी में डिजाइनर है।
विज्ञापन


नवीन सुबह 11. 30 बजे सेक्टर-12-22 पुलिस चौकी गया। उसने चौकी प्रभारी कमलेश कुमार यादव को बताया कि एडोब चौराहे के पास वह ऑटो से उतरा ही था कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका बैग लूट लिया। बैग में 6 लाख रुपये रखे थे। रुपये बैंक से निकाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से तीन लाख रुपये बरामद कर लिए गए

hide himself large amount, police searching hours to robbers
लुटेरा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सेक्टर-24 थाना प्रभारी नीरज सिंह और डीएसपी डॉ. अनूप कुमार के छुट्टी होने की वजह से कमलेश यादव ने सूचना एसपी सिटी दिनेश यादव को दी। एसपी सिटी ने डिजाइनर नवीन को सेक्टर-24 थाने ले आने का निर्देश दिया। एसपी सिटी ने पूछताछ की और नवीन से 6 लाख रुपये का हिसाब मांगा कि यह रकम उसके पास कहां से आई।

उसने पूछताछ करने पर सच्चाई बता दी। एसपी सिटी ने बताया कि नवीन ने कुछ दिन पहले 6 लाख रुपये रिश्तेदार से उधार लिए थे। उसमें से शेयर ट्रेडिंग के कारोबार में उसने तीन लाख रुपये गंवा दिए। रिश्तेदार उससे रुपये वापस लेने का दबाव बना रहा था।

ऐसे में नवीन ने लूट का ड्रामा रचा ताकि उसे रिश्तेदार को रुपये वापस न करना पड़े। नवीन ने बैंक से रुपये निकाल कर पहले उसे काले रंग के बैग में रखा और उसे अपने ऑफिस में छुपा दिया। पुलिस के मुताबिक नवीन से पूछताछ की गई। उसने लूट का ड्रामा किया था। उसके पास से तीन लाख रुपये बरामद कर लिए गए। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed