{"_id":"2afe57c9bfbe258dfda1307dc5dd3665","slug":"heroin-smuggler-arrests-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वालों को नशे की लत डलवाता है ये शख्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली वालों को नशे की लत डलवाता है ये शख्स
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ ड्रग्स तस्कर को दबोचा है। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़, राजस्थान निवासी सद्दाम हुसैन (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सद्दाम राजस्थान से एक किलो हेरोइन लेकर दिल्ली सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस सद्दाम से पूछताछ कर उसके साथी की तलाश कर रही है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक शख्स राजस्थान से मादक पदार्थ लेकर शनि मंदिर, हसनपुर डिपो के पास आने वाला है।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने समाचार अपार्टमेंट, मयूर विहार से सद्दाम को दबोच लिया। इसके पास से एक किलो उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजस्थान प्रतापगढ़ में बिलाल ने उसे हेरोइन दिल्ली में एक अन्य शख्स को सप्लाई करने के लिए दी थी। अपराध शाखा बिलाल का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन