फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hemp convicts to 12 years imprisonment.

गांजा रखने के दोषियों को 12 वर्ष की कैद

Tue, 28 Oct 2014 05:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Oct 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
Hemp convicts to 12 years imprisonment.

दिल्ली की एक अदालत ने करीब 100 किलो गांजा रखने के आरोप में दो युवकों को दोषी ठहराते हुए 12-12 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। वहीं, तीन अन्य को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

विज्ञापन


तीस हजारी स्थित एनडीपीएस अदालत के विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने अपने फैसले में बिहार निवासी दयानंद और राजीव कुमार को कैद की सजा के अलावा उन पर ढाई-ढाई लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि दोषियों के पास से पुलिस ने 103.5  किलोग्राम गांजा बरामद किया था, जबकि व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अधिकतम 20 किलो गांजा ही रखा जा सकता है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष गवाहों के बयानों के आधार पर उनका अपराध साबित करने में सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अदालत ने कहा कि तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध साबित नहीं किया जा सका। यह भी साबित नहीं हुआ कि वे घटनास्थल पर मौजूद थे। ऐसे में उन्हें बरी किया जाता है।


अभियोजन पक्ष के अनुसार 17 अप्रैल 2011 को दिल्ली पुलिस की विशेष जांच टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग मुकरबा चौक के पास काफी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पुलिस ने दयानंद और राजीव को गिरफ्तार कर गांजा बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed