{"_id":"a1a3c432f91a503d16c1aad631cfe67b","slug":"he-young-man-handed-over-40-thousand-counterfeit-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार लेकर युवक को थमा गए नकली मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 हजार लेकर युवक को थमा गए नकली मोबाइल
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएलएक्स से सामान खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इंदिरापुरम के एक युवक को ओएलएक्स पर आईफोन-6 बेचने के नाम पर ठगों ने 40 हजार रुपये ठग लिए।
ठग युवक को नकली आईफोन थमाकर फरार हो गए। असली आईफोन दिखाने के बाद उसे नकली से बदलकर उन्होंने ठगी को अंजाम दिया।
दिल्ली शकरपुर निवासी राहुल जैन दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीकॉम स्टूडेंट हैं। राहुल ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने वेबसाइट ओएलएक्स पर एक आईफोन-6 खरीदने के लिए संपर्क किया।
मोबाइल का दाम 40 हजार बताया गया था। युवकों ने उन्हें बीते सोमवार शाम को शिप्रा मॉल के पास मिलने बुलाया। बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें मोबाइल दिखाया।
उन्होंने 40 हजार रुपये युवकों को देने के लिए निकाले तो युवकों ने कहा कि फोन 45 हजार में देंगे। इस दौरान युवकों ने फोन को डिब्बे में पैक किया और बाइक की ओर चल दिए।
बाइक पर पहुंचकर दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद दोनों लौटे और राहुल को फोन का डिब्बा देकर डील फाइनल कर दी। 40 हजार लेकर दोनों बाइक पर बैठकर निकल गए।
विज्ञापन
राहुल ने डिब्बा खोला तो अंदर नकली आईफोन-6 रखा था। राहुल ने थाना इंदिरापुरम में मामले की शिकायत दी। एसएचओ ने बताया कि शिकायत लेकर ठगों की तलाश की जा रही है।
दो दिन से चक्कर काट रहा युवक
राहुल ने बताया कि सोमवार शाम ही उन्होंने थाना इंदिरापुरम आकर मामले की शिकायत दी थी। साथ ही उस मोबाइल का आईएमईआई नंबर भी पुलिस को दिया था, जिसे बेचने के लिए वेबसाइट पर डाला गया था। मगर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज ही नहीं की है। हालांकि बुधवार को उनकी शिकायत ले ली गई।