{"_id":"a6b3e7012247f8b0486da4e9bd46cf46","slug":"he-murder-him-after-6-months-when-friend-beat-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 महीने पहले की पिटाई का बदला, हत्या कर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 महीने पहले की पिटाई का बदला, हत्या कर लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Mar 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अमन विहार थाने की पुलिस ने 20 साल के लड़के की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। मृतक ने उधार वापस नहीं करने पर छह माह पहले आरोपी की पिटाई कर दी थी। आरोपी इस बात का बदला लेने की फिराक में था। आरोपी होली के एक दिन पहले युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद से फरार था।
जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि 19 मार्च को रामा विहार इलाके में एक युवक की लाश मिली। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। मरने वाले युवक की पहचान प्रेमनगर निवासी पिंटू कुमार (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पैसे नहीं दिए तो साले ने दी इतनी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिंटू को अंतिम बार फैक्टरी में काम करने वाले वीरू कुमार (20) के साथ देखा गया था।
अश्लील हरकत के विरोध पर रॉड से पिटाई, मौत
पुलिस ने मंगोलपुरी स्थित वीरू के मकान पर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। पुलिस ने काफी जगहों पर दबिश देने के बाद उसे बुधवार को इलाके से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पिंटू से 15 सौ रुपये उधार लिए थे। छह माह पहले रुपये नहीं लौटाने पर पिंटू ने उसकी पिटाई कर दी थी।
उसके बाद से ही वह बदला लेने के फिराक में था। 16 मार्च की रात होली पर पार्टी देने की बात कहकर पिंटू को रामा विहार में बुलाया और नशा होने के बाद मीट काटने वाले हथियार से उसका गला रेत दिया।