{"_id":"5716360d4f1c1bf66e8b4f18","slug":"he-called-to-the-mother-that-she-is-mired-in-trouble-missing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को फोन कर बताया परेशानी में फंस गई है वो, युवती लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को फोन कर बताया परेशानी में फंस गई है वो, युवती लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में घरों में काम करने वाली एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। सेक्टर- 50 स्थित एक फ्लैट से काम करके निकली किशोरी ने मां को फोन कर बताया कि वह परेशानी में फंस गई। उसके बाद से उसका कुछ नहीं पता। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी परिवार सेक्टर-50 की झुग्गी में रहता है। परिवार की 14 साल की बेटी सेक्टर- 50 के शुभकामना अपार्टमेंट के एक फ्लैट में काम करती थी। सोमवार सुबह 7.30 बजे काम पर गई थी।
विज्ञापन
वहां से 8.30 बजे काम खत्म कर निकल गई। 11.02 बजे मां को फोन कर बताया कि वह परेशानी में फंस गई है। इसके बाद फोन कट गया। उसका फोन भी नहीं लग रहा है। अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन