फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   having murder of wife and son, sucide property dealer in new delhi

भाई की मौत का इतना सदमा लगा कि उठा लिया ये खतरनाक कदम,सुनकर दंग रह जाएंगे

Mon, 01 Jan 2018 10:21 AM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 01 Jan 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
having murder of wife and son, sucide property dealer in new delhi
प्रॉपर्टी डीलर का घर जहां परिवार सहित आत्महत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला

छाबला की श्याम एन्क्लेव कॉलोनी में रविवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली। उसने बेटी को भी जहर देकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि बड़े भाई की मौत के बाद से वह तनाव में है और उन्हें जीने की चाहत नहीं है। जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अजय (40), उसकी पत्नी मंजू (36) और बेटे मगन (8) के रूप में हुई है। 12 साल की बेटी चेतना अस्पताल में है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, श्याम एन्क्लेव गली नंबर पांच में परिवार के साथ रहने वाले अजय की मां भी साथ रहती है। अजय प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। अजय के बड़े भाई महावीर का परिवार भी पड़ोस में रहता है। महावीर सेना से रिटायर्ड था और डेढ़ साल पहले उसने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह भतीजा बाइक लेने अजय के घर आया। उसने अजय को पंखे से लटका देखा, जबकि मंजू और मगन बिस्तर पर पड़े थे। दोनों के ऊपर कंबल था। यह देखकर उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को जानकारी दी। लोगों ने अजय की बेटी को भी अचेत पाया। लोगों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

वजह आर्थिक तंगी तो नहीं

having murder of wife and son, sucide property dealer in new delhi
house of property dealer - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें अजय ने लिखा था कि भाई की मौत के बाद से उसका पूरा परिवार तनाव में है और अब उसमें जीने की चाहत नहीं रह गई है। उसने अपनी मां और नांगलोई में रहने वाली बहन से माफी मांगी है। पुलिस को आशंका है कि अजय ने पत्नी, बेटे और बेटी को पहले जहर दिया और फिर पत्नी और बेटे का गला घोंट दिया। इसके बाद खुद फांसी से लटक गया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।


जांच के दौरान पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, उससे अजय के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। सवाल यह भी है कि पत्नी ने उसके साथ खुदकुशी की है या उसकी हत्या की गई है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि डेढ़ साल पहले बड़े भाई महावीर की मौत के बाद अजय ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। भाई की मौत के बाद वह परेशान रहने लगा। इसका असर उसके कारोबार पर पड़ा और आर्थिक नुकसान भी होने लगा। पुलिस को आशंका है कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने खुदकुशी की होगी।

घुटन हुई दादी के पास आ गई थी चेतना
जांच में पता चला कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे अजय खाना खाने के बाद कमरे में चला गया था। रात में उसकी बेटी चेतना दादी के पास आई और बताया कि उसका दम घुट रहा है। इसके बाद वह दादी के पास सो गई। सुबह जगाने की कोशिश की गई तो वह अचेत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed