{"_id":"58af07134f1c1b6f1cb23f75","slug":"have-increased-the-number-of-dogs-with-sticks-beating-dogs-killed-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों की संख्या बढ़ी तो 6 कुत्तों को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्तों की संख्या बढ़ी तो 6 कुत्तों को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार में एक महिला ने सोसायटी के गार्डों पर 6 कुत्तों को पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सोसायटी के आरडब्ल्यूए के आदेश पर गार्ड ऐसा कर रहे हैं। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है।
विज्ञापन
केंद्रीय विहार सोसायटी निवासी नीलिमा ने बताया कि सोसायटी में कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोग परेशान थे। इसलिए आरडब्ल्यूए ने कुत्तों को मारने का आदेश दिया। आदेश के बाद गार्डों ने पिछले दो हफ्तों के दौरान लाठी से पीट-पीटकर 6 कुत्तों को मार कर नाली में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
नीलिमा के मुताबिक आरडब्ल्यूए के आदेश पर सोसायटी के हर गार्ड के हाथों में डंडा रहता है और वो कुत्ते को देखते ही मारना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस क्रूरता की शिकायत पुलिस के साथ-साथ संबंधित विभाग से करेंगी। वहीं स्थानीय आरडब्ल्यूए अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं दिखे।
विज्ञापन