फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haryanvi song producer sahil allegedly rapes woman in delhi

हरियाणवी गीतों के प्रोड्यूसर साहिल पर लगा रेप का आरोप, शराब पिलाकर किया गंदा काम

Sat, 21 Apr 2018 09:50 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Apr 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
haryanvi song producer sahil allegedly rapes woman in delhi
- फोटो : डेमो

वसंत कुंज में हरियाणवी गीतों के प्रोड्यूसर ने 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना से पहले युवती को धोखे से शराब पिला दी थी। मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन


वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। युवती आईजीआई एयरपोर्ट पर काम करती है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान निवासी साहिल (26) हरियाणवी गानों का प्रोड्यूसर है।
विज्ञापन


वह एक युवती राधा (बदला हुआ नाम) के साथ वसंत कुंज में लिव इन रिलेशन में रह रहा था। साहिल राधा और उसकी बहन को मंगलवार को दिल्ली से बाहर छोड़कर आया था। साहिल रात को शराब के नशे में वसंत कुंज राधा के घर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल जांच में रिया के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है

haryanvi song producer sahil allegedly rapes woman in delhi

यहां पर राधा की तीसरी बड़ी बहन रिया (बदला हुआ नाम) थी। साहिल ने किसी बहाने रिया को शराब पिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

रिया को जब होश आया, तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने रिया की मेडिकल जांच कराई। मेडिकल जांच में रिया के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रोड्यूसर की तलाश शुरू कर दी है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है आरोपी साहिल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed