फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapur octroi truck overturned, took 9 hours jam.

हापुड़ चुंगी पर ट्रक पलटा, 9 घंटे लगा जाम

Wed, 17 Jun 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 17 Jun 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hapur octroi truck overturned, took 9 hours jam.
हापुड़ चुंगी पर सोमवार रात साढ़े 12 बजे दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। परचून के सामान से भरा एक ट्रक पलट गया। चालक परिचालक बाल-बाल बचे। रात भर वाहन चालक जाम से जूझते रहे, पुलिस वाले सोते रहे। मंगलवार सुबह करीब
विज्ञापन


साढ़े नौ बजे ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाया। नौ घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम में फंसने से ऑफिस जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, हापुड़ के ट्रांसपोर्टर मुन्ना का ट्रक चालक यूपी बार्डर से ट्रक में परचून का माल लादकर नागालैंड के  लिए करीब साढे़ दस बजे सोमवार रात चला।
विज्ञापन


ट्रक चालक वारिस अली निवासी गजरौला कलक्ट्रेट के सामने से होता हुआ रात साढे़ 12 बजे हापुड़ चुंगी पहुंचा। इस दौरान नोएडा से शीतल पेय पदार्थ से भरा ट्रक कविनगर की ओर से सहारनपुर जाने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक मेरठ के ट्रांसपोर्टर गुलफाम का था, चालक अमजद खान ट्रक चला रहा था। हापुड़ चुंगी चौराहे पर एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में दोनों ट्रकों की भिड़ंत हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed