फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   half printed note of rs two thousand came out from atm

एटीएम से निकला दो हजार रुपये का अजीब-ओ-गरीब नोट, आधा प्रिटेंड आधा कोरा

Tue, 07 Nov 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Nov 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
half printed note of rs two thousand came out from atm
half 2000 rupees note - फोटो : ANI

जामिया नगर इलाके में डीसीबी बैंक के एटीएम से दो हजार रुपये का आधा प्रिंटेड नोट निकला है। नोट का आधा भाग प्रिंटेड था, जबकि आधा भाग एकदम कोरा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 2000 रुपये का आधा नोट को कोरे कागज से टेप से चिपकाया हुआ है। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 पुलिस अधिकारियों के अनुसार जामिया नगर में रहने वाले शादाब चौधरी सोमवार दोपहर को डीसीबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसने एटीएम से रुपये निकाले, उनमें एक दो हजार का एक नोट आधा प्रिटेंड था। नोट का दूसरा आधा नोट सफेद कोरा कागज था।
विज्ञापन


शादाब ने इसकी शिकायत कस्टमर केयर से की। कस्टमर केयर से कोई आश्वासन नहीं मिला तो वह बैंक पहुंचा और बैंक वालों से इसकी शिकायत की। बैंक वालों ने शिकायत ले ली है। दूसरी तरफ शदाब चौधरी ने इसकी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इसकी शिकायत पुलिस को भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed