{"_id":"57daa5de4f1c1b3c3dd480bc","slug":"half-million-trying-to-rob-gas-station-manager-inverted-foot-four-crooks-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर से डेढ़ लाख लूटने की कोशिश, उल्टे पांव भागे चार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर से डेढ़ लाख लूटने की कोशिश, उल्टे पांव भागे चार बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Demo Pic
शहर के एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ बीती रात दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट करने की घटना को अंजाम देने की कोशिश की।
विज्ञापन
शहर के लोगों के मौके पर आने के कारण आनन-फानन में बदमाश अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। बदमाश मैनेजर से डेढ़ लाख रुपये लूटने की फिराक में थे।
विज्ञापन
गुड़गांव-अलवर रोड पर स्थित महेश्वरी फिलिंग स्टेशन का मैनेजर चंदा की रात्रि नौ बजे अपनी कार से पेट्रोल पंप के कैश को देने के लिए मालिक पंकज महेश्वरी के घर जा रहा था। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चंदा का पेट्रोल पंप से ही पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लालकुआं चौक पर बदमाशों ने अपनी दोनों बाइक चंदा की कार के आगे लगा दी और घेर लिया। चंदा का हाथ पकड़कर गाड़ी में से उन्होंने खींचने का प्रयास किया।
चंदा ने शोर मचाया तो वहां पर आसपास के दुकानदार आ गए जिनको देखकर बदमाश घबरा गए और वहां से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
वहीं पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश पाल ने कहा कि महेश्वरी फिलिंग स्टेशन के मैनेजर चंदा को जिन बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया, उनमें से दो की पहचान हो गई है। उनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।