{"_id":"18c15d0d4ac80785b26c253b9d72d9c3","slug":"gurgaon-police-arrests-two-on-ipl-speculation","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में लगा रहे थे सट्टा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के कमरे में लगा रहे थे सट्टा, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 20 May 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैच के दौरान होटल के कमरे में सट्टा लगाते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां इन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
सीआईए यूनिट एक को सूचना मिली कि सेक्टर-15 पार्ट दो स्थित पैसिफिक होटल के एक कमरे में सट्टा लगाया जा रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने दो युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
इनके पास से एक लैपटॉप, एक एलसीडी, सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। एक डायरी भी मिली है, जिसमें सट्टे का सारा हिसाब-किताब लिखा हुआ है। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान अर्जुन नगर निवासी रूपेश और हरीश के रुप में हुई है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार लैपटॉप में शहर के कई लोगों के नाम मिले हैं। पुलिस ने उनकी भी छानबीन शुरू कर दी है।
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर, सेक्टर-40 से पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान अर्जुन नगर निवासी लव कुमार, राजीव नगर निवासी विकास, थाना मदनपुरी निवासी चिराग और भीमनगर निवासी योगेश के रूप में हुई।