{"_id":"03cf793171cdc2b0ca819c2c274fbabd","slug":"gurgaon-police-arrests-a-man-on-flat-deal-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को बेचा एक ही फ्लैट, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लोगों को बेचा एक ही फ्लैट, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 15 Jul 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में प्लॉट बेचने के बहाने कई लोगों को लाखों की चपत लगाने वाले नटवरलाल को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तीन लोगों से 24 लाख रुपये ठगने की बात कबूली है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हुडा की तरफ से ईओडब्ल्यू कोटे से गुड़गांव के सतबीर सिंह का सेक्टर-27 में प्लॉट निकला था।
पढ़ें:शादी का वादा करके लगा दी 83 लाख की चपत
विज्ञापन
आरोपी ने प्लॉट से पैसे कमाने में चक्कर में शातिर तरीके से वीके गर्ग नामक व्यक्ति को प्लॉट की जीपीए देते हुए बतौर एडवांस 3.90 लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसने एक अन्य युवक से 18 लाख रुपये लेते हुए वही कहानी दोहराते हुए चपत लगा दी। लगातार दो केसों के बाद सतबीर ने सोनीपत के कृष्ण सिंह नामक व्यक्ति को झांसे में लेते हुए यह प्लॉट बेच दिया, जिससे 2.20 लाख रुपये एडवांस ले लिए।
पढ़ें:एयरटेल के अकाउंट मैनेजर ने किया बड़ा फ्रॉड
कृष्ण सिंह के साथ भी धोखाधड़ी करने पर पिछले साल 31 दिसंबर को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा को मामले की जांच सौंप दी थी।
जानकारी के अनुसार, जांच सही पाए जाने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को सेक्टर-29 थाना के अतिरिक्त प्रभारी राजेंद्र सिंह ने गुड़गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।