सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, विदेशी कॉलगर्ल समेत नौ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव पुलिस ने हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल सेक्स रैकेट का खुलासा कर चार युवतियों और पांच युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवती विदेशी है।
पुलिस के अनुसार, रैकेट पूरे दिल्ली-एनसीआर में फैला हुआ है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने कई नामचीन होटलों में लड़कियों को भेजने की बात कबूली है।
साइबर सिटी में इस महीने सेक्स रैकेट पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है जबकि बीते महीनों में इस साल करीब 5 और रैकेट का पर्दाफाश हो चुका है।
ऐसे हुआ इस रैकेट का भंडाफोड़
सोमवार को पत्रकार वार्ता में संयुक्त आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि न्यू गुड़गांव में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा है।
सूचना के आधार पर रैकेट को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर इनके पास भेजा गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने योजना के मुताबिक सोहना रोड स्थित ओमेक्स मॉल के पास बुलाकर गिरोह के सभी सदस्यों को दबोच लिया।
इनमें चार लड़कियां व पांच युवक हैं। इनमें से एक युवती उज्बेकिस्तान से ताल्लुक रखती है। वह गैर कानूनी तरीके से भारत में रह रही थी।
कनॉट प्लेस में गाड़ियों के अंदर भेजते थे लड़कियां
पकड़े गए आरोपियों में मास्टर माइंड बहादुरगढ़ का तुषार, फरीदाबाद का अगस्तीन व चंदन, उत्तरप्रदेश के शमसाबाद का नरेश, चिराग दिल्ली का शशिकांत शामिल है। आरोप है कि तुषार पिछले चार साल से दिल्ली-एनसीआर में लड़कियां उपलब्ध कराने का धंधा कर रहा था।
पूछताछ में तुषार ने कबूला कि कॉलगर्ल का रैकेट दिल्ली-एनसीआर में चलाया जाता है, जिसमें दिल्ली के कनॉट प्लेस में रात के समय गाड़ियों के अंदर लड़कियां भेजी जाती हैं।
तुषार को तीन साल पहले भी दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक छानबीन में कुछ नामचीन होटल के नामों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
पहले भी पकड़ी गई हैं विदेशी कॉलगर्ल
हाल ही में गुड़गांव पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। इसमें पांच जोड़ों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि मई महीने में भी पुलिस ने विदेशी कॉलगर्ल के एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया था।