{"_id":"585147364f1c1bf05c64a521","slug":"gurgaon-big-news-mewat-news-crime-news-cyber-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गाड़ियों से आए बदमाश, चार लोगों को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन गाड़ियों से आए बदमाश, चार लोगों को किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
तीन गाड़ियों में भरकर आए लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। हमलावरों ने लाठी, डंढे चलाए और पत्थर भी फेंके। आरोपियों ने घर में रखा सामान व एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 4 नामजद व 20 अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजेंद्र निवासी गांव मोहम्मदपुर अहीर थाना तावडू़ ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को दोपहर एक बजे वह अपने घर पर परिजनों के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान अर्जुन पुत्र रामकिशन निवासी मानेसर, जसवंत व श्रीभगवान पुत्र सुलेमान व बीर सिंह निवासी गांव मोहम्मदपुर अहीर ने अन्य करीब 20 लोगों लाठी, डंडाें, ईंट-पत्थर व हथियार से लैस होकर घर में घुस आए और हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है की हमलावरों ने घर की महिला व पुरुषों के साथ मारपीट करते हुए घर का सामान टीवी, मेज, दरवाजे में लगे शीशे व घर में खड़ी एक कार को क्षतिग्रस्त कर कर दिया। इस तोड़ फोड़ के कारण उनका काफी नुकसान हुआ है। आरोपी तीन गाड़ियों में आए थे। इस घटना में राजेंद्र, सुभाष, रामकरण व कुड़ियाराम घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अर्जुन ने घर पर तीसरी बार हमला किया है।
विज्ञापन