फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guest raped 6 year old girl

मेहमान ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Sat, 01 Apr 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Apr 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
guest raped 6 year old girl
RAPE

परिचित के यहां शरण लेने आए युवक ने उसकी छह साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। सोती हुई बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


घटना के करीब एक घंटे बाद पूजा पाठ कर घर लौटे दंपति को बच्ची ने रोकर आपबीती सुनाई। महिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रामगढ़ी निवासी विनोद कुमार काम तलाशने के लिए कुछ दिन पहले फरीदाबाद आया था। एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिचित व्यक्ति ने विनोद को अपने यहां शरण दी थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात पास ही माता के जागरण का कार्यक्रम हो रहा था। पति पत्नी अपनी छह साल की बच्ची को सोता हुआ छोड़कर बृहस्पतिवार तड़के जागरण में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरण समाप्त होने पर पूजा पाठ कर करीब सात बजे घर लौटे तो छह साल की बच्ची को जोर जोर से बिलखते हुए पाया, बच्ची के कपड़े खून से सने हुए थे। बच्ची ने मां-बाप को टूटे फूटे शब्दों में आपबीती सुनाई।


परिजन उसे लेकर तुरंत बीके सिविल अस्पताल पहुंचे जहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed