फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guard murdered by cutting him by shovel

फावड़े से काटकर गार्ड की हत्या, मिला खून से लथपथ शव

Thu, 16 Nov 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Nov 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
guard murdered by cutting him by shovel
noida guard murder - फोटो : राजन राय

पॉश रिहायशी सेक्टर-36 की कोठी में तैनात गार्ड की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह कोठी के अंदर बने लॉन में पड़ा मिला। पास ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी रखा था।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ व थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मौका-ए-वारदात को निरीक्षण कर फावड़ा समेत अन्य फॉरेंसिक नमूने एकत्र कराए हैं।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रंजिशन हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नामी टायर कंपनी के प्रबंधक की कोठी पर काम करता था

guard murdered by cutting him by shovel
मृतक गिरीश - फोटो : राजन राय

मृतक की पहचान संभल के गांव दबां निवासी गिरीश चंद्र (54) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-36 के सी ब्लॉक में रहने वाले नामी टायर कंपनी के प्रबंधक वीके मिश्रा की कोठी पर रात के वक्त बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था।

उसे हाल में ही यहां तैनात किया गया था। कोठी में मरम्मत कार्य चलने की वजह से इन दिनों वीके मिश्रा का परिवार दिल्ली के पटपड़गंज में रह रहा है। वीके मिश्रा विदेश में हैं।

कोठी की सुरक्षा का जिम्मा निजी सिक्योरिटी एजेंसी के पास है। एसेंजी द्वारा कोठी पर दिन और रात की पाली में एक-एक गार्ड तैनात किया जाता है। गिरीश चंद्र मंगलवार रात को ड्यूटी पर गया था।

बुधवार सुबह जब दूसरा गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा तो उसने गिरीश का खून से लथपथ शव कोठी में बने लॉन में पड़ा देखा। इसके बाद उसने अपनी एजेंसी के अधिकारियों और पुलिस को हत्या की सूचना दी।

सिर पर कई वार किए गए हैं

guard murdered by cutting him by shovel
noida guard murder - फोटो : राजन राय

एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक गिरीश चंद्र के सिर और चेहरे पर कई वार किए गए हैं। सिर को बेरहमी से फावड़े से काटा गया है। मौके से फावड़ा सीज कर फॉरेंसिक नमूने एकत्र किए गए हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तीन मंगलवार रात को कोठी में मरम्मत कार्य करने वाले हैं और दो बेसमेंट में चलने वाली डांस क्लास में रात डेढ़ से दो बजे के बीच आए थे।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि जिस बेरहमी से हत्या हुई है, उससे प्रतीत होता है कि किसी ने बेहद गुस्से में बदला लेने की नीयत से हत्या की है। पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।

मरम्मत कार्य की वजह से बंद थे सीसीटीवी कैमरे

guard murdered by cutting him by shovel
noida guard murder - फोटो : राजन राय

पुलिस के अनुसार जिस कोठी में हत्या हुई है, उसके मुख्य द्वार से अंदर की तरफ तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मरम्मत कार्य की वजह से फिलहाल सभी सीसीटीवी कैमरे बंद थे।

इसलिए पुलिस को इन सीसीटीवी कैमरों से कोई मदद नहीं मिली। पुलिस अब आसपास की कोठियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।

हत्या का कारण रंजिश
पुलिस को शंका है कि गार्ड की हत्या रंजिश के कारण हो सकती है। जिसके कारण पुलिस पीड़ित परिवार वालों से भी बात कर रही हैं कि कहीं गांव में कोई दुश्मनी तो नहीं है।

यह भी संभावना जताई जा रही है कि हत्या करने वाले परिचित हो सकते हैं, क्योंकि मौका एक वारदात पर लूटपाट जैसी कोई बात नहीं दिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed