फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: old woman murder.

ग्रेटर नोएडा: दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या

Sun, 21 Sep 2014 04:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2014 04:08 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida: old woman murder.

ग्रेटर नोएडा के दादरी के रूपवास गांव की सरस्वती बिहार कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाडे़ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं होने की वजह से कुछ नहीं ले गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सरस्वती बिहार कॉलोनी में विनोद पुत्र जागेश्वर का परिवार रहता है। विनोद मूल रूप से नवादा (बिहार) के रहने वाले हैं।

वह ग्रेनो की एक कंपनी में अपनी पत्नी रेशमा के साथ नौकरी करते हैं। शनिवार को सवेरे वह पत्नी के साथ ड्यूटी पर गए थे और बच्चे स्कूल में थे। घर पर उनकी माता श्यामा देवी (72) अकेली थीं। करीब 11 बजे बच्चे स्कूल से घर पर पहुंचे तो दरवाजा खुला था।
विज्ञापन


बड़े बेटे राहुल ने दादी को आवाज लगाई तो वह नजर नहीं आई। बच्चों ने पिता को सूचना दी। विनोद और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेड से मच्छरदानी का हिस्सा बाहर निकला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेड खोला तो अंदर उनकी मां मृत अवस्था में पड़ी थीं। घटना के बाद आसपास के लोग वहां जमा हो गए। बक्सा और सूटकेस तोड़ने के बाद घर से बदमाश कुछ नहीं ले गए। दादरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed