फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater noida engineer murder case

इंतजार नहीं हुआ बर्दाश्त तो मार दी गोली

Mon, 14 Apr 2014 11:24 AM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
Greater noida engineer murder case

रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल पे करने गए एक युवक की कुछ युवकों ने बस इसलिए हत्या कर दी कि उसने बिल करते वक्त उन्हें थोड़ा इंतजार करा दिया।

विज्ञापन


दरअसल, रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद जब युवक बिल करने गया तो उसके बाद 1000 रुपये की नोट थी, जो थोड़ी सी फटी थी। कैशियर उस नोट को लेने से इनकार कर रहा था। इस पर कैशियर और युवक में थोड़ी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


यह बात पीछे खड़े युवकों को जंची नहीं। उन्हें लगा कि उनका टाइम खराब हो रहा है। इस पर उन्होंने नोकझोंक कर रहे युवक हो जल्दी पैसा चुका कर आगे बढ़ने को कहा। लेकिन पहले से उलझे हुए युवक ने हटने से मना कर दिया। इस पर पीछे खड़े युवकों ने गन निकाली और उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो में इंजीनियर की हत्या का है मामला

Greater noida engineer murder case

पुलिस का कहना है कि बिल काउंटर पर इंजीनियर एक हजार रुपये का नोट दे कर खाने का बिल पे कर रहा था, लेकिन नोट फटा था और अकाउंटेंट से इसी पर विवाद हो रहा था।

इसी बीच पीछे खड़े युवकों ने देर होने पर नाराजगी जताई तो अकाउंटेंट की बजाय इन युवकों में झगड़ा होने लगा। उनमें से एक युवक अपने दोस्त को रेस्टोरेंट से बाहर ले गया, लेकिन नाराज युवक फिर से रेस्टोरेंट के अंदर गया और विवेक के सीने में गोली मार दी।

घटना के बाद विवेक का दोस्त भी डरकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 12वीं का छात्र है और जानलेवा हमले के एक मामले में कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है।

येलो चिली रेस्टोरेंट में घटी घटना

Greater noida engineer murder case

ग्रेटर नोएडा के गामा शॉपिंग मॉल के रेस्टोरेंट येलो चिली में हुए इंजीनियर हत्याकांड में पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है। इनमें एक बारहवीं का छात्र भी है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि शनिवार रात को पीथ्री सेक्टर निवासी इंजीनियर विवेक शर्मा की आपसी कहासुनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता गिरीश चंद की तहरीर पर पुलिस ने देवला निवासी दोनो आरोपियों को नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed