फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida encounter police arrest 25000 bounty criminal

ग्रेटर नोएडा में हुई मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2019 01:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jun 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
greater noida encounter police arrest 25000 bounty criminal
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के दादरी के कोट गांव के  नज़दीक सोमवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश रोबिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उसका साथी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव  कृष्ण ने बताया बताया किदेर रात दादरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश वारदात की फिराक में हैं। दादरी कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक ने टीम के साथ कोट गांव के समीप घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में बुलंदशहर के महमदपुर टांडा का रहने वाले बदमाश रोबिन के पैर में गोली लगी। उस  पर 25000 का इनाम पहले से घोषित था। रोबिन  के कब्जे से पिस्टल लूट के 1 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद बुलंदशहर के व्यापारियों के मुनीम से बीते दिनों रामगढ़ फाटक के समीप 25 लाख की लूट की थी। लूट में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है, जल्दी उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed