फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida delhi ncr crime news silarput village is under police control

 दो दिन पहले युवक की पिटाई का मामला खूनी रंजिश में बदला, तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात 

Tue, 25 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 25 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
greater noida delhi ncr crime news silarput village is under police control

सिलारपुर गांव में शनिवार को युवक की पिटाई से शुरू हुआ विवाद सोमवार सुबह खूनी रंजिश में बदल गया। छह लोगों ने गोली मारकर एक वृद्ध किसान की हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके बेटों पर भी हमला किया। इस दौरान एक बेटा गोली लगनेे से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कथित हमलावर दसवीं के छात्र को घेरकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार सेे हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद गांव में तनाव हो गया। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर 12 बजे जयभगवान तीन बेटों कुलदीप, दीपक और ब्रजेश के साथ खेत से बुग्गी में चारा लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के श्मशान घाट के पास पहले से मौजूद रामू और उसके भाई राजू, विपिन व तीन अज्ञात हमलावरों नेे बाप-बेटों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जय भगवान के सीने और कुलदीप के हाथ में गोली मार दी। जय भगवान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बताया गया है कि रामू के साथ आए अन्य हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए, लेकिन रामू को ग्रामीणों ने घेर लिया।  आक्रोशित ग्रामीणों ने दसवीं के छात्र रामू को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इधर, हमले में घायल अन्य लोगों को दादरी के निजी अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही दादरी, बिसरख, बादलपुर, जारचा थाने के पुलिस बल व पीएसी मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात सुजाता सिंह और सीओ दादरी पीयूष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिटाई के बाद गांव में हुई थी पंचायत 

greater noida delhi ncr crime news silarput village is under police control

ग्रामीणों के मुताबिक जय भगवान व उसके परिजनों ने दो दिन पहले चोरी का आरोप लगाकर रामू के बड़े भाई राजू की पिटाई कर दी थी। इस मामले में गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई थी। लोगों का कहना है कि युवक की पिटाई और पंचायत के बावजूद पुलिस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर पाई और यही विवाद दोहरे हत्याकांड का कारण बन गया। 

घर में घुसकर चोरी की कोशिश

greater noida delhi ncr crime news silarput village is under police control

इधर जय भगवान पक्ष के लोगों का कहना है कि शनिवार को जय भगवान दादरी मंडी में मूजी डालकर पैसे लेकर घर  आया था, जिसकी भनक रामू के भाई राजू को लग गई। आरोप है कि राजू ने जय भगवान के घर में घुसकर चोरी की कोशिश की। इस पर जय भगवान के परिजनों ने राजू को पकड़कर पीट दिया था और अधमरा कर गांव के मंदिर पर फेंक गए थे।

रामू के पिता ने बताया कि उनका बेटा रामू नाबालिग व दसवीं का छात्र था। मां शकुंतला का आरोप कि शनिवार को एक लड़की नेे फोन कर राजू को जय भगवान के घर पर बुलाया था। बाद में झूठा आरोप लगाकर राजू की बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर फेंक दिया गया। वहीं, परिजनों से भी घर में घुसकर मारपीट की गई थी।

​ दोनों ओर से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। केस की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। दसवीं का छात्र नाबालिग नहीं है। 
-सुजाता सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed