नातिन की अस्मत का किया सौदा, नशीली दवाइयां पिलाकर बनाया जाता था हवस का शिकार
नंद नगरी इलाके में रिश्ते की नानी ने नाबालिग नातिन का सौदा कर उसे गाजियाबाद के दादरी में शादी के लिए एक लाख रुपये में बेच दिया। सलमा (17) (बदला हुआ नाम) को नशीली दवाइयां पिलाकर रोज हवस का शिकार बनाया जा रहा था।
पुलिस ने सलमा के कथित पति नीलू व नानी शारदाजहां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, सौदा कराने वाले दलाल गोल्डी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सलमा परिवार के साथ जयपुर में रहती है।
रक्षाबंधन में कुछ काम होने की वजह से सलमा की मां उसे दिल्ली के नंद नगरी में रहने वाली मौसी शारदाजहां के पास छोड़ गई। ही दिनों बाद शारदा ने सलमा की मां को फोन कर बताया कि सलमा की तबियत खराब है। मां दिल्ली पहुंची तो बेटी की शादी करने की बात पता चली। बताया गया कि उसकी दादरी निवासी नीलू नामक युवक से शादी कराई गई है।
17 साल की किशोरी को शादी के लिए एक लाख में बेचा
सलमा की मां बेटी का हाल लेने दादरी पहुंची। वहां बेटी ने आपबीती बताई। उसने मां को बताया कि नशीला पदार्थ पिलाकर उसे जबरन हवस का शिकार बनाया जाता है।
विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा जाता है। सलमा की मां ने जब उसे ले जाने का प्रयास किया तो नीलू व उसके परिजनों ने उसे धमकाकर भगा दिया। कहना था कि उन्होंने गोल्डी नामक दलाल के जरिये सलमा को एक लाख रुपये में खरीदा है।
सलमा की मां दिल्ली पहुंची। यहां एक एनजीओ की मदद से वह थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नानी शारदाजहां और सलमा के कथित पति नीलू को गिरफ्तार कर लिया है। सलमा को भी सकुशल मुक्त करा लिया गया है।