{"_id":"571375e74f1c1ba81d10fbd1","slug":"government-money-lender-arrested-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी 19 लाख रुपये लेकर भागने वाला आरोपी पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी 19 लाख रुपये लेकर भागने वाला आरोपी पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 18 Apr 2016 09:14 AM IST
सार
- कुल हुए बरामद, दो लाख होटल व किराये में हुआ खर्च
- कुल 19 लाख रुपये हुए बरामद, दो लाख होटल व किराये में हुआ खर्च
- सरकारी पैसे से बिजनेस कर बनना चाहता था बड़ा आदमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकल सेवा केन्द्र में आर सी के रजिस्ट्रेशन 21 लाख रुपया लेकर भागने वाले आरोपी योगेन्द्र की रविवार को पुलिस रिमांड पूरी हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग जगह पर छापेमारी करके 21 लाख रुपया बरामद किया है। खांडसा रोड चौकी की पुलिस ने आरोपी को डयूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ज्योति पार्क कालोनी में रहने वाला योगेन्द्र एकल सेवा केन्द्र में दो साल से कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात था। करीब एक माह पहले राजस्व का 21 लाख रुपया जमा कराने के लिए बैंक भेजा गया। जहां पर सर्वर ठीक न होने के कारण पैसा नहीं जमा हुआ।
विज्ञापन
निवार व रविवार का अवकाश होने के कारण पैसा उसे अपने पास रखना पड़ा। जिस दौरान व राजेन्द्रापार्क में रहने वाली मामी व उसके दो बच्चों को लेकर कर्नाटक चला गया। खांडसा रोड चौकी की पुलिस ने उसे दस लाख रुपये के साथ मैसूर के एक होटल से बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गुडग़ांव की अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी अरविंद के अनुसार योगेन्द्र की निशानदेही पर चार लाख रुपये मामी के मायके ततारपुर से बरामद किया गया। जबकि चार लाख रुपये उसके एक दोस्त की दुकान सेक्टर 14 से बरामद हुआ है। पुलिस ने कुल 19 लाख रुपया बरामद किया है।
लगभग दो लाख रुपये होटल व किराये में खर्च हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन पैसों से बिजनेस करना चाहता था। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे रविवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।