फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons eve teased woman lawyer on dress after police complaint they beat her and daughter in home

पहले महिला वकील के पहनावे पर किए कमेंट फिर घर में घुस मां-बेटी संग की ये शर्मनाक हरकत

Mon, 02 Oct 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 02 Oct 2017 04:04 PM IST
सार

  • महिला अधिवक्ता को दबंगों ने पीटा, मामला दर्ज
  • पहनावे को लेकर महिला अधिवक्ता पर की छींटाकशी
  • पुलिस में शिकायत करने पर पीटा
  • घायल अवस्था में महिला सिविल अस्पताल में भर्ती 
  • महिला की बेटी से भी की गई मारपीट

विज्ञापन
goons eve teased woman lawyer on dress after police complaint they beat her and daughter in home
म‌ह‌िला वकील - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की एक महिला अधिवक्ता के पहनावे को लेकर पहले दबंगों ने छींटाकशी की। विरोध और पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने शनिवार देर रात उनके घर में घुसकर मारपीट की।

विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। महिला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।

महिला अधिवक्ता पल्लवी राय ने बताया कि वह मूल रूप से चंदोली, बनारस की रहने वाली हैं और पिछले 10 वर्षों से नितिन विहार में रह रही हैं। वह कानून की पढ़ाई करने के साथ-साथ गुरुग्राम की लेबर कोर्ट में पिछले डेढ़ वर्ष से प्रैक्टिस भी कर रही हैं।

विज्ञापन

पुलिस में शिकायत करने पर पीटा

goons eve teased woman lawyer on dress after police complaint they beat her and daughter in home
मह‌िला वकील के जख्मी पांव - फोटो : अमर उजाला

उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह अपने पति से अलग रहती हैं। आरोप है कि शनिवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं।

इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उनके पहनावे को लेकर छींटाकशी की। इस पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौच करने लगे। इस पर पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की शिकायत ली।

आरोप है कि पुलिस को उन्होंने आरोपियों का घर भी दिखाया और पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी थी, लेकिन पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद आधा दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष रात करीब साढ़े 11 बजे उनके घर पहुंच गए और उनके दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

महिला की बेटी से भी की गई मारपीट

goons eve teased woman lawyer on dress after police complaint they beat her and daughter in home
म‌ह‌िला वकील - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

अभी वह कुछ समझ पातीं कि आरोपियों ने खिड़की से हाथ डालकर दरवाजे की कुंडी खोल दी और अंदर आते ही मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गईं।

इस दौरान उनकी बेटी को भी आरोपियों ने मारा। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस रविवार दोपहर बाद पीड़िता के बयान लेने नहीं पहुंची।

उधर, इस मामले में पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार का कहना है कि उक्त मामलो की सूचना पुलिस को मिली थी। इस मामले में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed