फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gonpakr knife junkie husband killed in Arthla.

अर्थला में नशेड़ी पति को चाकू घोंपकर मार डाला

Thu, 26 Mar 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 26 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gonpakr knife junkie husband killed in Arthla.
शराबी पति की मारपीट से तंग आकर बुधवार शाम एक महिला ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, महिला का कहना है कि पति कहीं बाहर से झगड़ा करके आ रहा था, उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है कि पत्नी ने ही सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी पीठ पर वार किया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अर्थला में जीडीए फ्लैट निवासी अर्जुन सिंह(42) आसपास के इलाके में मजदूरी करता था। वह यहां किराए पर परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार, अर्जुन रोज शराब पीता था और रेखा के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को अर्जुन शराब पीकर घर आया और रेखा के साथ मारपीट की। इस पर रेखा भागकर पड़ोसियों के घर चली गई।

आसपास के लोगों ने दोनों को शांत कराकर अर्जुन को बाहर भेज दिया। इस दौरान पुलिस भी आई, मगर मामला शांत होता देख लौट गई।

इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे अर्जुन फिर लौट आया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई तो अर्जुन ने फिर रेखा के साथ मारपीट की।

रेखा ने पुलिस को फोन कर पति के मारपीट करने की शिकायत दी। कुछ देर बाद जब पुलिस पहुंची तो रेखा घर के कमरे में बंद थी। बाहर अर्जुन खून से लथपथ हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चाकू मारने के आरोप में रेखा को हिरासत में ले लिया और अर्जुन को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिक खून बहने के चलते देर शाम उसकी मौत हो गई।

सीओ विपिन टाडा ने बताया कि रेखा को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अर्जुन के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी बोली मैने नहीं किया कत्ल
आरोपी रेखा का कहना है कि पति अर्जुन बाहर से कुछ लोगों ने झगड़ा करके आया था। जब अर्जुन उसे पीट रहा था तब कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उसकी हत्या कर दी।

खुद को बचाने के लिए वह कमरे में छिप गई थी। हालांकि एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि आसपास के लोगों ने किसी भी बाहर के आदमी के आने की बात से इंकार किया है। ऐसे में साफ है कि महिला झूठ बोल रही है।

दोनों बच्चों का भविष्य दांव पर
अर्जुन और रेखा की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी रोहिणी और 10 साल का बेटा रोहित है। पिता की मौत और मां की गिरफ्तारी के बाद दोनों का भविष्य दांव पर है।


घटना के बाद से दोनों सदमे में हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेखा का यह भी कहना है कि लगातार 14 साल से उसपर अत्याचार हो रहे थे।

मगर उसने कभी अपनी मां और भाई को इस बारे में नहीं बताया। अगर उसे पति की हत्या करनी होती, तो वह पहले भी कर सकती थी।

मनोचिकित्सक बोले
मनोचिकित्सक डा. रश्मि जोशी ने बताया कि लंबे समय तक परेशान रहने वाली महिला की परेशानी जब असहनीय हो जाती है तो वह इस प्रकार का कदम उठा लेती है। गुस्से में घटना तो हो जाती है जिसका पछतावा बाद में होता है। ऐसे मामलों में पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग होनी चाहिए।

पति-पत्नी के बीच हत्या के मामले
06 मार्च 2013: इंदिरापुरम की रेल विहार सोसायटी में पत्नी ने पति की हथौड़े से पीटकर की हत्या
20 नवंबर 2013: ऑरेंज काउंटी में हैंडलूम उद्यमी ने पत्नी और बेटे को गोली मार खुद भी की आत्महत्या
20 अक्टूबर 2013: लोनी में गृहक्लेश में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
20 दिसंबर 2011: राजेंद्र नगर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने पति की हत्या की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed