{"_id":"5934338b4f1c1bac0dbde254","slug":"gold-theft-in-delhi-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से उड़ाए 40 तोले सोने के जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से उड़ाए 40 तोले सोने के जेवरात
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन इलाके में चोरों ने एक मकान का दरवाजा तोड़कर 40 तोले सोने के जेवरात उड़ा लिये। वारदात के समय पीड़ित परिवार उड़ीसा गया था। पड़ोसियों ने परिवार को सूचना दी तो परिवार वापस दिल्ली पहुंचा। पीड़ित परिवार ने अपनी नौकरानी बिमला पर चोरी करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सीमापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी नौकरानी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से उड़ीसा के रहने वाले पीड़ित संजीत कुमार दास परिवार के साथ पॉकेट-1, दिलशाद गार्डन इलाके में रहते हैं। गत 31 मई शाम को संजीत परिवार के साथ उड़ीसा के लिए निकले। इस बीच अगले दिन उनकी नौकरानी बिमला घर पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। बिमला ने मामले की सूचना पड़ोसी को दी।
विज्ञापन
पड़ोसी ने पुलिस व पीड़ित परिवार को सूचना दी। संजीत अगले दिन दिल्ली पहुंचे। उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि घर से 40 तोले सोने के जेवरात और कुछ अन्य सामान गायब था। संजीत ने पुलिस को बताया कि घर से करीब 15 लाख रुपये से अधिक का सामान गायब था।
विज्ञापन