फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl working in call center got dead in cupboard

अलमारी में मिली युवती की सड़ी गली लाश

Sat, 03 May 2014 01:35 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
girl working in call center got dead in cupboard

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान के बंद कमरे से बीस वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन


युवती के साथ रहने वाला युवक फरार है। आशंका जताई गई है कि उसने ही युवती की हत्या की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

आशंका जताई गई है कि गला दबाकर या जहरीला पदार्थ खिलाकर युवती की हत्या की गई है।

कॉल सेंटर में काम करती थी युवती

girl working in call center got dead in cupboard

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे सुखीराम पार्क स्थित मकान के बंद कमरे से बदबू आने की सूचना मिली। ताला तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस ने अलमारी से कायरा पारकर (20) का सड़ा शव बरामद किया।

मकान मालिक ने बताया कि कायरा एक कॉल सेंटर में काम करती थी और एक युवक के साथ डेढ़ साल से किराए पर रह रही थी। उसने युवक को भाई बताया था।

जांच के दौरान पता चला कि कायरा आसपास में रहने वाले किसी भी शख्स से बात नहीं करती थी। बताया गया है कि चार दिन पहले उसके साथ रहने वाला युवक दरवाजे पर ताला लगाकर चला गया था। पुलिस युवक का स्केच तैयार कर रही है। कायरा के फोन कॉल डिटेल को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed