फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl was raped by her step father, arrested

10 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म पर मिली ये सजा

Fri, 19 Jan 2018 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 19 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
girl was raped by her step father, arrested
demo pic

दस वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जिला न्यायालय ने दस वर्ष की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश राम नरेश मौर्य ने की।

विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता चमन प्रकाश शर्मा ने बताया मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी आरोपी ने दिल्ली में एक महिला से विवाह किया था। महिला की पहले पति से दस वर्ष की बेटी थी।
विज्ञापन


शादी के बाद आरोपी सौतेली बेटी से अक्सर छेड़छाड़ करने लगा। यह बात बेटी ने मां को बताई थी पर मां ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। साहस बढ़ने पर आरोपी वर्ष 2014 में सौतेली बेटी को नोएडा घुमाने के बहाने सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में लेकर आया और दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने दिल्ली वापस जाकर आपबीती मां को बताई। मां ने लाजपत नगर थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। घटनास्थल नोएडा का होने के कारण मामला थाना-49 स्थानांतरित कर दिया गया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट अदालत में दाखिल की। अदालत ने मामले में पीड़ित की गवाही को आधार मानते हुए आरोपी को दस साल के कठोर कारावास व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में कुल सात गवाह पेश किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed