{"_id":"59c520b64f1c1b2b688b5fcf","slug":"girl-raped-by-neighbor-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो,अमर उजाला/ नोएडा
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-8 में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार रात को हुई वारदात के बाद आरोपी बिलला फरार है। मूल रूप से मधेपुरा बिहार का रहने वाले एक परिवार सेक्टर-8 की झुग्गियों में रहता है। बच्ची का पिता गुरुग्राम की निर्माणाधीन साइट पर काम करता है और वहीं रहता है।
विज्ञापन
मां एक निजी कंपनी में काम करती है। मां बृहस्पतिवार रात किसी काम से पड़ोस में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बिलाल उनके घर में घुसा और मारपीट कर बच्ची से दुष्कर्म किया। मां के वापस पहुंचने पर बच्ची ने आपबीती बताई। इसके बाद मां ने थाना सेक्टर-20 में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करा लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन