फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl raped by neighbor after drinking alcoholic substance

नशीला पदार्थ पिलाकर पड़ोसी ने किया महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Sep 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
Girl raped by neighbor after drinking alcoholic substance

जहांगीरपुरी इलाके में 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक शख्स पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी और उसके एक सहयोगी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता पति और 12 साल की बेटी के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती है।
विज्ञापन


उसका पति प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रविवार शाम महिला थाने आकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला अल्ला (32) ने रविवार दोपहर उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी और सहयोगी को किया गिरफ्तार

Girl raped by neighbor after drinking alcoholic substance
बलात्कार - फोटो : concept photo

बेहोशी छाने पर आरोपी उसे एक कमरे पर ले गया। जहां एक लड़का पहले से मौजूद था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। 

जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अल्ला और उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दूसरा आरोपी नाबालिग हो सकता है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed