{"_id":"ca654b020465be8713373822bc3d2bdc","slug":"girl-raped-by-builder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Thu, 28 Aug 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में काम करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर राजनगर निवासी बिल्डर ने उसके साथ दो साल तक रेप किया। बिल्डर के घर जाने पर युवती को उसके शादीशुदा होने की बात पता चली।
विज्ञापन
पुलिस से मामले की शिकायत करने की बात पर आरोपी बिल्डर ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना मोदीनगर और इंदिरापुरम में मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
कोई कार्रवाई न होने पर उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मोदीनगर की रहने युवती वसुंधरा के बिल्डर राज जॉर्ज के ऑफिस में नौकरी करती थी। युवती के अनुसार उसे ऑफिस के काम से अक्सर बिल्डर के साथ टूर पर जाना पड़ता था। इस दौरान बिल्डर ने उससे शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
युवती के इंकार करने पर कुछ दिन बाद बिल्डर ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। होश आने पर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया।
आरोप है कि बिल्डर ने कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। युवती के अनुसार एक दिन वह राज के आरडीसी स्थित घर पहुंची तो पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं।
उसने थाना मोदीनगर और इंदिरापुरम आकर मामले की शिकायत दी। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस दौरान राज ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद वह एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।