{"_id":"5957d66f4f1c1bdc398b4943","slug":"girl-rampage-in-boyfriend-restaurant-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने किया प्रेमी के रेस्तरां पर हंगामा, मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने किया प्रेमी के रेस्तरां पर हंगामा, मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसायटी में शुक्रवार रात एक युवती ने प्रेमी के रेस्तरां में जमकर हंगामा किया। इस बीच युवक-युवती में मारपीट हो गई। बाद में युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के विजयनगर निवासी युवती वहीं के युवक के साथ छह साल से लिव इन रिलेशनशिप में है। युवक गौड़ सिटी में रेस्तरां चलाता है। बताया गया है कि युवक और युवती एक-दूसरे पर परिजनों से संबंध न रखने को लेकर दबाव बनाते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात युवतीयुवक के रेस्तरां पहुंच गई। युवती ने हंगामा करते हुए युवक से धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। युवती ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। बिसरख कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि युवक-युवती में पहले से विवाद है, जिसकी जांच गाजियाबाद पुलिस कर रही है। युवती की शिकायत पर युवक पर शांति भंग करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन