फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl molested in delhi arrested after dcw interference

सुनसान रास्ते पर लड़की को छेड़ा, डीसीडब्ल्यू के दखल से  गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Mar 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
girl molested in delhi arrested after dcw interference
- फोटो : अमर उजाला

सड़क पर लड़की को अकेले देखकर मनचलों को पीछा करना महंगा पड़ गया। क्योंकि पीड़िता ने वूमन हेल्पलाइन 181 पर कॉल करके मदद मांगी, जिसके बाद डीसीडब्ल्यू की मोबाइल टीम ने पुलिस की जानकारी दी और मनचलों को गिरफ्तार करवाया।

विज्ञापन


आयोग ने लड़कियों से अपील की है कि वे दिक्कत में किसी भी प्रकार की वूमन हेल्पलाइन पर मदद मांग सकती हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति  मालीवाल के मुताबिक, सोमवार को पालम पुलिस  एरिया में रहने वाली लड़की (14)  शाम के समय सब्जी मंडी से घर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच रास्ते में दो लड़कों ने  उसका पीछा करना शुरू  कर दिया। सुनसान रास्ते पर मनचलों ने लड़की से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसी बीच लड़की ने अपनी बहन को फोन पर जानकारी दी। पीड़िता की मदद करने के लिए बहन भी मौके पर पहुंची तो मनचलों ने उससे भी छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िताओं ने सहायता के लिए 100 पर पुलिस को  कॉल कर मदद मांगी। आयोग का कहना है कि सौ नंबर पर फोन पर मदद मांगने के बाद भी  पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद आयोग की वूमन हेल्पलाइन 181 पर फोन कर मदद मांगी।


आयोग की मोबाइल हेल्पलाइन(एमएचएल) की  काउंसलर ने पुलिस स्टेशन जाकर इस लड़की की एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस ने  पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed