फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl found dead in a hotel room in delhi.

दिल्ली के होटल में लटकती मिली लड़की की लाश

Fri, 29 Aug 2014 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Aug 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
Girl found dead in a hotel room in delhi.

सेंट्रल दिल्ली के तमन्ना गेस्ट हाऊस में 40 वर्षीय ए कासिम 18 साल की एक लड़की के साथ कमरा लेने पहुंचा। दोनों होटल के रूम नम्बर 403 में रहने लगे।

विज्ञापन


25 अगस्त यानि सोमवार को दोनों ने होटल में चेक-इन किया। बुधवार तक सबकुछ सामान्य था। बुधवार के बाद कासिम को होटल में नहीं देखा गया। उस शाम कमरे का दरवाजा बंद हुआ तो दोबारा खुला ही नहीं।
विज्ञापन


कमरे के लगातार बंद रहने के चलते होटल मैनेजर को मामला कुछ संदिग्ध लगा। कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया गया। कमरे से न तो कोई जवाब आया और न ही किसी हलचल का आभास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनेजर का शक और भी मजबूत हो गया। 27 अगस्त की शाम उसने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

कमरा खुलते ही सभी सहम गए

Girl found dead in a hotel room in delhi.

पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलते ही‌ अंदर के मंजर ने वहां खड़े हर शख्स को चौंका दिया।

कमरे में 18 वर्षीय वह लड़की पंखे से लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। कमरे में उस लाश के अलावा दूसरा कोई शख्स मौजूद नहीं था।

कमरे की तलाशी में पुलिस के हाथ एक वोटर आईडी लगी। जब होटल के रजिस्टर में दर्ज नाम और आईडी का मेल किया गया तो पता चला कि दोनों ही नाम अलग-अलग हैं।

कमरे में मिले सबूत ने और उलझाया मामला

Girl found dead in a hotel room in delhi.

होटल के रजिस्टर में दर्ज नाम ए कासिम था जबकि कार्ड में विजय रॉय का नाम लिखा हुआ था। इस दोहरी पहचान ने पुलिस के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि कमरा लेने वाला व्यक्ति आखिर कौन था।

पुलिस के शिनाख्त करने पर पता चला कि लड़की पश्चिम बंगाल की थी। पुलिस ने लड़की के घर वालों को सूचित कर दिया है।

अब पोस्टमार्टम के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि लड़की की मौत कब और कैसे हुई। लड़की के साथ आए व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वह बुधवार से ही फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed