फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl eloped from bengal with a boy who tried to rape her

शादी का झांसा देकर बंगाल से भगा कर लाई गई किशोरी के साथ किया धोखा, इन हालातों से गुजरी

Mon, 08 Jan 2018 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 08 Jan 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
girl eloped from bengal with a boy who tried to rape her
लवर्स

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से शादी का झांसा देकर भगा कर सराय ख्वाजा क्षेत्र में लाई गई किशोरी के साथ आरोपी के रिश्तेदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान वह युवक घर पर नहीं था।

विज्ञापन


युवक के रिश्तेदार के चंगुल से छूटकर भागी किशोरी रात भर सड़कों पर भटकती रही, मगर उसे पुलिस की मदद नहीं मिली। इस दौरान वह कनिष्का रेजिडेंसी में पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से उस युवक की तलाश की गई और फिर पुलिस व मानव तस्करी के खिलाफ काम करने वाली संस्था शक्ति वाहिनी को सूचना दी गई। जांच के दौरान पता चला कि उत्तरी दिनाजपुर में किशोर के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


आरोपी भी नाबालिग है और पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि किशोरी को बाल कल्याण समिति की निगरानी में भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी मानव तस्करी का शिकार बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

girl eloped from bengal with a boy who tried to rape her
lovers

शक्ति वाहिनी संस्था के सह संस्थापक ऋषि कांत ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर की रहने वाली किशोरी को शुक्रवार को उसे वहीं का रहने वाला एक किशोर शादी का झांसा देकर भगा कर लाया था।

किशोरी को वह यहां सराय इलाके में अपने एक रिश्ते के मामा के घर लेकर पहुंचा। किशोरी ने बताया कि उसने उसे कहा कि वह उसे गदेाविंदपुरी में लेकर जाएगा और दोनों वहीं रहेंगे। किशोर उसे थोड़ी देर में आने की बात कह कर चला गया।

आरोप है कि किशोर के रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे तैसे वह उसके चंगुल से छूटकर भाग गई। ऋषिकांत के अनुसार किशोरी रात भर सराय क्षेत्र में सड़कों पर भटकती रही, मगर उसे कहीं पुलिस की मदद नहीं मिली।

शनिवार तड़के वह कनिष्का रेजिडेंसी में पहुंची और वहां गेट पर मौजूद गार्ड को सारी बात बताई। ठंड से कांप रही किशोरी को पहले तो गार्ड ने एक कंबल दिया और फिर इसके बारे में पुलिस को बताया।

girl eloped from bengal with a boy who tried to rape her
lovers

आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मदद के लिए नहीं पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने किशोरी के साथ गार्ड को भेजकर युवक की तलाश करवाई तो वह भी मिल गया।

शनिवार दोपहर करीब 1 बजे इसकी सूचना शक्ति वाहिनी संस्था के साथ चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को दी गई। शक्ति वाहिनी की टीम के साथ सीडब्ल्यूसी की टीम भी मौके पर पहुंची और किशोरी की बात सुनी।

सीडब्ल्यूसी की टीम ने थाना सराय ख्वाजा पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया तो वे भी वहां पहुंच गए। शक्ति वाहिनी के ऋषिकांत ने बताया कि पश्चिम बंगाल स्थित अपने ऑफिस के सहयोगियों की मदद से उन्हें पता चला कि उत्तरी दिनाजपुर के इटाहार थाने में किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज है और आरोपी किशोर के खिलाफ नामजद है।

इटाहार पुलिस के इस संबंध में सूचित कर दिया गया है और जल्द ही वे आकर इन्हें ले जाएंगे। इस दौरान सराय थाना पुलिस ने आरोपी किशोर का बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि किशोरी सीडब्ल्यूसी की निगरानी में है। 

girl eloped from bengal with a boy who tried to rape her
lovers point - फोटो : सोशल मीड‌िया

इस मामले में मानव तस्करी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। संभव है कि तस्करों ने किशोरी को दिल्ली में लाने के लिए किशोर को प्रलोभित किया हो।
पश्चिम बंगाल के साथ-साथ किशोर उसे गोविंदपुरी में जहां ले जाने की बात कर रहा था, वह इलाका भी मानव तस्करी के लिए कुख्यात है। किशोर से पूछताछ के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही हरियाणा पुलिस को मानव तस्करी के संबंध में जागरूक करने की भी जरूरत है। -ऋषिकांत, सह संस्थापक, शक्ति वाहिनी संस्था 

हमें जैसे ही सूचना मिली पुलिस टीम कनिष्का टॉवर पहुंच गई। वहां सीडब्ल्यूसी की टीम पहले से मौजूद थी। उन्होंने जैसे बताया, हमने कार्रवाई कर दी। किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पश्चिम बंगाल पुलिस आकर उसे अपने साथ ले जाएगी। हमने मौके पर पहुंचने में कोई देरी नहीं की। - सोहनपाल खटाना, थाना सराय ख्वाजा प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed