फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl attack on the young man on rape attempt.

रेप की कोशिश कर रहे युवक को छात्रा ने चखाया मजा

Sat, 15 Nov 2014 09:24 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
Girl attack on the young man on rape attempt.

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा ने बहादुरी के साथ आरोपी का सामना किया। आरोपी के सिर पर लोहे के सरिये से वार कर उसे सफल नहीं होने दिया। खुद को बचाने के लिए शोर मचा दिया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


आरोपी युवक 12वीं कक्षा का छात्र है। सिटी थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने बताया कि शहर में उसकी दुकान है।
विज्ञापन


उसकी एक 17 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। शुक्रवार शाम व्यक्ति को घर का कुछ सामान लेने के लिए बाजार जाना था। वह बेटी को दुकान पर बैठा कर चला गया। छात्रा का कहना है कि जब वह दुकान पर बैठी हुई थी तो इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला योगेश नामक युवक दुकान पर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पास में पड़े सरिये को युवक के सिर पर मारा और...

Girl attack on the young man on rape attempt.

छात्रा का आरोप है कि दुकान पर आते ही आरोपी ने उसका जबरदस्ती हाथ पकड़ा और अंदर ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

छात्रा ने शोर मचाया लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। बचाव के लिए छात्रा ने वहां पास में पड़े सरिये को युवक के सिर पर मार दिया। शोर सुनकर मौके पर आस पास के लोग आ गए।

उन्हें देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा ने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने सिटी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की जांच अधिकारी एसआई राजबाला ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीट को लेकर बस में युवती से धक्का-मुक्की

Girl attack on the young man on rape attempt.

नोएडा के धौलाकुआं से नोएडा-62 की ओर आने वाली डीटीसी बस में शनिवार सुबह महिला सीट पर बैठे  व्यक्ति से एक युवती की बहस हो गई। दबंगई दिखाते हुए व्यक्ति ने कहा कि अगर सारी सीटें महिलाओं की हैं तो पुरुष कहां जाएं। इस पर लड़की ने जवाब दिया कि अगर आपको इस बात से आपत्ति है तो इसकी शिकायत डीटीसी को करें।

बात बढ़ने के बाद उसने आवेश में आकर युवती से धक्का मुक्की कर दी। सह यात्रियों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। गौरतलब है कि दिल्ली से नोएडा आने वाली सभी बसों में अमूमन आए दिन ऐसा देखने को मिलता है। क्योंकि दिल्ली से नोएडा काफी लोग जॉब करने आते और जाते रहते हैं।

इस वजह से ऑफिस टाइम में बसों में बहुत भीड़ होती है। कई बार तो भीड़ इस कदर होती है कि बस में पैर रखने की जगह नहीं होती और लोग  गेट से बाहर लटकेहोते हैं।  यही नहीं लाख आग्रह करने पर लेडिज सीट बैठे पुरुष नहीं उठते। जिसकी वजह से  महिलाओं को बस में खड़े होकर आना-जाना पड़ता है। ऐसी ही हालत नोएडा से गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा आदि शहरों के लिए जाने वाली बसों की रहती हैं। आए दिन सीट को लेकर युवतियों और महिलाओं को उल्टे सीधे जवाब सुनने को मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed