{"_id":"595cf40f4f1c1bf2288b482a","slug":"girl-atm-card-stolen-in-metro-in-noida-thirteen-thousand-withdrawn-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में युवती का पर्स चोरी, एटीएम कार्ड से निकले 13 हजार रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रो में युवती का पर्स चोरी, एटीएम कार्ड से निकले 13 हजार रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो ट्रेन के अंदर से मंगलवार दोपहर एक युवती का पर्स चोरी हो गया। चोर ने पर्स में मौजूद एटीएम कार्ड से 13 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। घटना के समय युवती मेट्रो से सेक्टर-16 लौट रही थी। पीड़िता ने घटना की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस से की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक राजस्थान की रहने वाली ज्योति गोयल सेक्टर-20 में किराये पर रहती हैं। वह मंगलवार दोपहर दिल्ली रिठाला से सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन आईं थीं। युवती ने बताया कि जब वह सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर उतरीं तब उन्हें पर्स चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन
पर्स में 1 हजार रुपए, एटीएम कार्ड और मेट्रो कार्ड था। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड के कवर पर पिन कोड भी लिखा हुआ था। चोर ने इसका फायदा उठाकर उनके खाते से तीन बार में 13 हजार रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन
मोबाइल पर खाते से रुपए निकलने का मैसेज देखने पर उन्होंने कस्टमरकेयर पर कॉल करकेकार्र्ड को ब्लॉक कराया। युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।