फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl arrests in blackmailing in rape

रेप के नाम पर ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों का भंडाफोड़

Sat, 02 Aug 2014 04:07 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
Girl arrests in blackmailing in rape

फरीदाबाद में दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर लोगों को ब्लैकमेल करने और मोटी रकम ऐंठ कर फरार हो जाने वाले एक गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जब कि तीन अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला रीमा(काल्पनिक नाम) की सहेली ने इसी वर्ष 22 मार्च को कोतवाली थाने में बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति पर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। रीमा इस मामले में अपनी सहेली की गवाह बनी थी।
विज्ञापन


कोतवाली एसएचओ गुलाब सिंह ने बताया कि जांच के दौरान रीमा व उसकी सहेली द्वारा कराया गया मामला झूठा निकला।

दिल्ली और यूपी में दर्ज करा चुकी हैं कई मामले

Girl arrests in blackmailing in rape

गुलाब सिंह के मुताबिक जांच में पता लगा कि रीमा के साथ इस गिरोह में सहेली, उसका पति व भाई शामिल हैं। रीमा अपनी सहेली के भाई की पत्नी बन कर झूठा मामला दर्ज कराती थी। इस गिरोह ने दिल्ली के सुल्तानपुरी, गाजियाबाद के कविनगर, उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद और बुलंदशहर के कोतवाली थाने में दो झूठे मामले दर्ज करा रखे हैं।

जांच में पता लगा कि जिस मामले में रीमा शिकायत करती थी उसमें उसकी सहेली गवाह बनती थी, इसी प्रकार सहेली के मामले में रीमा गवाह होती थी। चारों आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर निवासी हैं।

ऐसे फंसाती थीं लड़कों को

Girl arrests in blackmailing in rape

बल्लभगढ़ निवासी जिस व्यक्ति के खिलाफ रीमा की सहेली ने कोतवाली थाने में झूठा मामला दर्ज कराया था। उस व्यक्ति को इस गिरोह ने विजिटिंग कार्ड से फंसाया था। वह व्यक्ति भजन व जागरण करता है इस दौरान वह अपना विजिटिंग कार्ड कई लोगों को देता था, वहीं से गिरोह ने इसे फंसाया।

इसी प्रकार के एक गिरोह का पर्दाफाश सीआइए सेक्टर-30 पुलिस ने दो दिन पहले किया था। एक युवती सहित तीन लोगों को डबुआ कॉलेनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

यह गिरोह भी अमीर लोगों को जाल में फंसाता था। उनकी आपत्तिजनक फोटो सार्वजनिक करने व दुष्कर्म के मामले में फंसा कर बदनामी का डर दिखा कर लाखों रुपये ऐंठता था। इस मामले में पुलिस ने डबुआ कॉलोनी निवासी मास्टर माइंड सतीश, उसकी गर्लफे्रंड पूजा, सतोष और कोसी निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed