फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl arrested with boy friend for theft in delhi

ब्यूटीशियन बन महिलाओं को लगाती थी फेस पैक, फिर ब्वॉय फ्रेंड संग ऐसे करती थी चोरी

Wed, 23 Aug 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Aug 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
girl arrested with boy friend for theft in delhi
अंजल‌ि और व‌िजय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली स्थित इंद्रपुरी पुलिस ने घरों में चोरी करने वाली बंटी बबली की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। युवती ब्यूटीशियन बनकर घरों में जाती थी और पीड़िता को लेप लगा कर एक घंटे तक कोई हरकत नहीं करने के लिए कहती थी और इस दौरान वह अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ मिलकर घरों से नकदी और गहने पर हाथ साफ कर देती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी और लाखों के गहने बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान इंद्रपुरी निवासी अंजलि राजपूत(18) और हरिनगर निवासी सुमित(26) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इंद्रपुरी थाने में दो पीड़ितों ने चोरी की शिकायत दर्ज करवायी। जिसमें पीड़िताओं ने बताया कि एक ब्यूटीशियन को उनलोगों ने घर पर बुलाया था।  
विज्ञापन


युवती ने मेकअप के दौरान उनके चेहरे पर लेप लगा दिया और एक घंटे तक बिल्कुल स्थिर रहने के लिए कहा। एक घंटे बाद जब उनलोगों ने मेकअप हटाया तो पता चला कि घर से युवती नकदी और गहने लेकर फरार हो गयी है। इंद्रपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर युवती की तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर से मिली थी सूचना

girl arrested with boy friend for theft in delhi
arresting

मुखबीरों के जरिए पुलिस को इंद्रपुरी इलाके में रहने वाली अंजलि के बारे में जानकारी मिली। पीड़ितों के बताए हुलिए से अंजलि का चेहरा मिल रहा था। पुलिस ने अंजलि को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।  

पुलिस ने उसके निशानदेही पर घर से 64 हजार रुपये, एक एसी, एलईडी बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि दो माह पहले उसकी मुलाकात सुमित से हुई थी। सुमित से दोस्ती होने के बाद दोनों इस तरीके से वारदात को अंजाम देने लगे। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों एक साथ पीड़ित के घर जाते थे। 

महिलाओं को लेप लगाने के बाद अंजलि सुमित को इशारा कर देती थी। पुलिस ने अंजलि के निशानदेही पर अंजलि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के बताया कि सुमित शादीपुर स्थित एक निजी कंपनी में बतौर प्रबंधक काम करता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed